जिंती केंद्र की पहली तंबाकूमुक्त स्कूल घोषित — सलाम फाउंडेशन, मुंबई की आधिकारिक मुहर
सोलापुर : जि.प. प्राथमिक विद्यालय कात्रज को जिंती केंद्र की पहली तंबाकूमुक्त स्कूल घोषित किया गया है। सलाम फाउंडेशन, मुंबई ने आधिकारिक घोषणा करते हुए स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
मुख्याध्यापिका रानी सुदाम झुंजरूक के नेतृत्व में जनजागृति रैली, शपथ कार्यक्रम, व्याख्यान और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों व ग्रामीणों में तंबाकू विरोधी अभियान चलाया गया। शिक्षकों व शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन से सफल हुआ यह उपक्रम अब अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा बना है।
“तंबाकूमुक्त स्कूल – स्वस्थ विद्यार्थी, उज्ज्वल भविष्य” संदेश से पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैल गई है।
रिपोर्टर : प्रभाव चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.