कुर्डूवाडी गेट नं. 38 फ्लायओवर पर राजनीति तेज — मंजूरी के बाद भी काम ठप

शोलापुर : कुर्डूवाडी के रेलवे गेट नंबर 38 पर प्रस्तावित उड्डाण पुल (फ्लायओवर) का मुद्दा फिर गरमा गया है। अध्यक्ष महेंद्र जगताप ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस पुल को मंजूरी दिए जाने के बावजूद राज्य स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ रहा है। बताया गया कि इस परियोजना की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के सार्वजनिक बांधकाम विभाग मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले को सौंपी गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने भी कई बार पत्र व निवेदन देकर पाठपुरावा किया, लेकिन मंत्रालय की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सांसद रणजितसिंह नाईक निंबाळकर ने भी पहले इस विषय में मांग उठाई थी। सोलापुर की एक सार्वजनिक सभा में गडकरी ने घोषणा की थी कि फ्लायओवर “सेतू बंधन” योजना के तहत बगा 

50% केंद्र सरकार और 50% महाराष्ट्र सरकार खर्च करेगी। इसके बावजूद फाइलें आगे न बढ़ने से नागरिकों में नाराजगी है। महेंद्र जगताप ने कहा कि मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले से प्रत्यक्ष मुलाकात के बाद ही इस लंबे समय से लंबित मुद्दे का समाधान संभव है।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.