लाड़की बहिण योजना का नाम अजितदादा पवार के नाम पर रखने की मांग
सोलापूर : महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़की बहिण योजना राज्य की महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना साबित हो रही है। इस योजना को स्वर्गीय अजितदादा पवार का नाम दिया जाए, ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (पवार) तथा संजयमामा शिंदे गुट के कुर्डुवाड़ी जिला परिषद क्षेत्र के नवनियुक्त सदस्य अण्णासाहेब ढाणे ने 18 फरवरी को निवेदन देकर की है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य की अनेक महिलाओं को आर्थिक आधार मिल रहा है और उनके जीवनमान में सुधार हो रहा है। अजित पवार ने राज्य के विकास तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए लगातार पहल की है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके कार्यों को देखते हुए ‘लाड़की बहिण’ योजना को स्व. अजितदादा पवार का नाम दिया जाए, जिससे राज्य की महिलाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा और उनके कार्यों को उचित सम्मान मिलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी निवेदन भेजा गया है।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काळे


No Previous Comments found.