मंत्री चंद्रकांत (दादा) पाटील का बार्शी में पत्रकारों की ओर से सम्मान

सोलापुर - महाराष्ट्र सेबार्शी राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत (दादा) पाटील का बार्शी में पत्रकारों की ओर से भावपूर्ण सत्कार किया गया। पिछले आठ महीनों में राज्यभर के पत्रकारों को लगभग 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिसमें पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा तथा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मदद शामिल है। पत्रकारों ने इस पहल के लिए मंत्री पाटील के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक संरक्षण के लिए उठाया गया यह कदम प्रेरणादायी है। इस अवसर पर विभिन्न पत्रकार संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। समारोह में पत्रकार कल्याण से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.