माढा में प्रा.डॉ.आशिष आनंद रजपूत गटनेते पद पर चयनित,किया गया सम्मान

सोलापूर : माढा तालुका पंचायत समिति के गटनेते पद पर प्रा.डॉ.आशिष आनंद रजपूत की नियुक्ति होने पर उनका सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रा.डॉ.रजपूत के नेतृत्व में माढा तालुका में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और पंचायत समिति के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आगे भी समाजहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

रिपोर्टर - प्रभाव चंद्रकांत काले 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.