सोलापुर जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बार्शी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही
सोलापुर : सोलापुर जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बार्शी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए दिलीप वैद्य का नाम लगभग तय माना जा रहा है और अंतिम मुहर मुख्यमंत्री द्वारा लगाए जाने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस मामले में सहमति बन गई है। आमदार राजाभाऊ राऊत और पालकमंत्री ने एकमत से मुख्यमंत्री को दिलीप वैद्य के नाम की सिफारिश की है।
बताया जा रहा है कि जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सर्वसाधारण वर्ग के लिए रखा गया है। इसी कारण बार्शी तालुका के सदस्य दिलीप वैद्य का नाम सबसे आगे चल रहा है।
इस पद के लिए पहले वलसंग गट से विजयी संपदा चव्हाण तथा मोहोळ गट से विजयी वंदना कांबळे के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन अब अंतिम दौर में दिलीप वैद्य की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक 17 मार्च को जिला परिषद अध्यक्ष पद के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले


No Previous Comments found.