सोलापुर में जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन अपनी अलग कार्यशैली को लेकर चर्चा में

 सोलापुर :  सोलापुर में जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन अपनी अलग कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। वे बिना किसी सुरक्षा और सरकारी लाव-लश्कर के आम लोगों के बीच जाकर सीधे संवाद करते नजर आते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वे सरकारी दफ्तरों में आम नागरिकों की तरह लाइन में खड़े होकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं। उनकी यह सादगीपूर्ण और जनता के करीब रहने वाली कार्यप्रणाली प्रशासनिक व्यवस्था में एक सकारात्मक संदेश दे रही है।

पहले किनवट, पुसद और कोल्हापुर में भी उनकी कार्यशैली की सराहना हो चुकी है। अब सोलापुर में भी उनकी यही शैली दिखाई दे रही है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होती नजर आ रही है।

 खास बात:
सामान्य नागरिकों से मिलने के लिए सोमवार और शुक्रवार को विशेष समय निर्धारित किया गया है, ताकि लोग सीधे अपनी समस्याएं रख सकें।इस अनोखी कार्यशैली के कारण जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन की पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.