महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को बार्शी में होने वाले भगवान प्रकटदिन समारोह में शामिल होंगे

सोलापुर : बार्शी में आयोजित भगवान महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति तय मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र को तीर्थस्थल का दर्जा मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। पिछले कई वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है।

खास बात:
पंढरपुर की तरह बार्शी में भी भगवान की शासकीय महापूजा की मांग पहले से उठती रही है। अब मुख्यमंत्री की यात्रा के चलते इस मांग को बल मिलने की चर्चा हो रही है।

स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम को लेकर जोरदार तैयारी जारी है।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.