‘टेंभुर्णी – बार्शी – लातूर हाईवे का काम जल्द शुरू होगा’
सोलापूर - अक्कलकोट में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari के साथ हुई बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र राऊत ने टेंभुर्णी–कुर्डुवाड़ी–बार्शी–लातूर मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। बैठक में हाईवे के डीपीआर को मंजूरी देकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से पूरी करने का आश्वासन दिया गया। यह सड़क सोलापुर, धाराशिव और लातूर जिलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान विधायक सचिन कल्याणशेट्टी, सुभाष देशमुख, विजयकुमार देशमुख, देवेंद्र कोटे और समाधान आवताडे सहित कई नेता मौजूद रहे
रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले


No Previous Comments found.