बार्शी में बड़ी कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बार्शी सोलापूर : बार्शी शहर पुलिस ने 5 जून 2026 को शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध हाथभट्टी शराब बनाने वाले ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 650 लीटर गुड़ मिश्रित रसायन और 60 लीटर तैयार हाथभट्टी शराब जब्त की गई। जब्त किए गए कुल ₹38,500 मूल्य के माल को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मुंबई प्रोहिबिशन एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बार्शी पुलिस का वृक्षारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बार्शी शहर पुलिस द्वारा वी.के. मार्ट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 15 पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में बार्शी शहर और आसपास के क्षेत्रों में 1,000 पेड़ लगाने की योजना घोषित की गई।
"बार्शी पुलिस का दोहरा संदेश: अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई, पर्यावरण संरक्षण के लिए 1,000 पेड़ लगाने का संकल्प!"
स्रोत: बार्शी शहर पुलिस थाना, सोलापुर ग्रामीण।
रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काले
No Previous Comments found.