बार्शी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के मामले का 4 दिन में खुलासा
सोलापुर : बार्शी शहर के शुभम नगर क्षेत्र से 82 स्ट्रिंग कॉइलिंग बॉक्स चोरी होने के मामले में बार्शी शहर पुलिस ने मात्र चार दिनों में चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस निरीक्षक बालाजी कुकडे के मार्गदर्शन में डीबी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच की। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों अनिकेत राजू कांबळे और किरण मारुति पोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 66 स्ट्रिंग कॉइलिंग बॉक्स बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक अभय माकणे तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बार्शी शहर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है!
रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काले
No Previous Comments found.