प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मांडेगांव में तेरणा चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सोलापुर - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मांडेगांव में तेरणा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष दीपक वैद्य के शुभहस्ते संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम विधायक राजाभाऊ राऊत के मार्गदर्शन तथा रणवीर भैय्या राऊत के माध्यम से आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के महत्व पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दीपक रोंगे, भाजपा तालुकाध्यक्ष बबन गडदे, राहुल मांजरे सहित मांडेगांव के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामस्थ उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को सामाजिक एवं जनसेवा के उपक्रम के रूप में देखा गया।
रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले
No Previous Comments found.