बार्शी में सूखे की गंभीर स्थिति, नेताओं ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा
बार्शी : बार्शी तालुका में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से सीधे संवाद किया।
विधायक राजेंद्र राऊत, पालकमंत्री गोरें, विधायक समाधान आवताडे, विधायक जयकुमार गोरे सहित तहसीलदार एफ. आर. शेख और तालुका कृषि अधिकारी संतोष कोयले ने धानोरे शिवारा क्षेत्र में फसलों एवं सूखे की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं एवं फसलों की स्थिति अधिकारियों के सामने रखी। किसानों को रबी की बुआई के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसा आश्वासन दिया गया।
नेताओं ने कहा कि सूखे का संकट गंभीर है, लेकिन सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द आवश्यक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
पाहणी के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ा पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया गया था।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.