सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर जहीर इकबाल ने किया मज़ेदार हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पार्टी में उन्हें ढीले कपड़ों में देखा गया, जिससे फैंस और मीडिया में बात चलने लगी  कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। अब उनके पति जहीर इकबाल ने इस मामले पर पैप्स के सामने मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है।

शादी के बाद लगातार अफवाहें

सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें समय-समय पर सुर्खियों में रही हैं। पहले भी कई बार उनकी प्रेगनेंसी के आईडिया  लगाए जा चुके हैं कि सोनाक्षी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इस विषय पर खुलकर कुछ नहीं कहा और अफवाहों को मजाकिया अंदाज में टालते रहे हैं।

पार्टी में हुआ मजेदार सीन 

हाल ही में सोनाक्षी और जहीर एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सोनाक्षी ने आइवरी  कलर का हैवी अनारकली सूट पहना था, जबकि जहीर ब्लू  ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। मीडिया को पोज देते समय सोनाक्षी ढीले कपड़ों और दुपट्टे से अपने पेट को ढकती नजर आईं, जिससे अफवाहें और भी तेज हो गईं।

इसी इवेंट में जहीर ने पैप्स के सामने मजाकिया अंदाज में सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर पोज देने की कोशिश की। इस पर सोनाक्षी हैरान होकर उन्हें चिल्लाते हुए मारने लगीं। जहीर ने तुरंत कहा कि यह सिर्फ मजाक था, लेकिन इस दौरान उनकी शरारतें लगातार जारी रहीं। सोनाक्षी ने उनके हाथ पकड़ने पर कई बार मजाक में थप्पड़ मारने जैसी हरकतें की।

फैंस को मिला प्रैंक में हिंट

इस मजेदार प्रैंक को देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और कईयों ने इसे सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी का हिंट मान लिया। हालांकि कपल ने अभी तक इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनके इस अंदाज ने मीडिया और फैंस को फिर से उत्साहित कर दिया है।


सोनाक्षी और जहीर का यह मस्तीभरा अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। प्रेग्नेंसी अफवाहों के बीच भी दोनों ने अपने ह्यूमर और प्यार से इवेंट का मजा बनाए रखा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.