ब्लैक गाउन में सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो – तस्वीरें हुईं वायरल
BY - UJJWAL SINGH
बॉलीवुड की फैशन आइकन और ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दूसरी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रहीं सोनम हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने अपने बेबी बंप को बड़े ही ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया. ब्लैक गाउन में सोनम का ये लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
इवेंट में दिखा सोनम का एलिगेंट अंदाज़..
बीते दिन सोनम कपूर एक खास इवेंट में शिरकत करती नजर आईं. इस दौरान प्रेग्नेंट सोनम ने फिटेड ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. सोनम ने अपने लुक को सिंपल लेकिन बेहद क्लासी रखा, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा सबका ध्यान..
लुक की बात करें तो सोनम ने अपने ब्लैक आउटफिट को स्टेटमेंट ईयररिंग्स और लाइट मेकअप के साथ पेयर किया था। उनके चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा था. इवेंट के दौरान सोनम बेहद केयरफुली चलती दिखीं और कई बार प्यार से अपने बेबी बंप को थामे नजर आईं.
पैपराज़ी के साथ की गर्मजोशी भरी बातचीत..
सोनम कपूर ने इवेंट में मौजूद लोगों और पैपराज़ी से खुलकर बातचीत की और मुस्कुराते हुए पोज़ भी दिए. उनका ग्रेसफुल अंदाज़ और सॉफ्ट स्माइल हर किसी का दिल जीत ले गई. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
नवंबर में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट..
गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 20 नवंबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी .उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह हॉट पिंक प्योर वूल सूट में नजर आई थीं और प्यार से अपने बेबी बंप को पकड़े हुए दिख रही थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा था – “मां.”
आनंद आहूजा संग खुशहाल फैमिली लाइफ..
सोनम कपूर ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद मई २०१८ में बिजनेसमैन आनंद आहूजा** से ग्रैंड वेडिंग की थी. यह कपल अगस्त 2022 में अपने बेटे वायु का स्वागत कर चुका है और अब दूसरी बार पैरेंट्स बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड है.
सोनम कपूर का वर्क फ्रंट..
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार 2023 की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। सोनम ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ (2005) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने सांवरिया’ (2007) से एक्टिंग डेब्यू किया, जो रणबीर कपूर की भी पहली फिल्म थी.

No Previous Comments found.