पत्रकारिता दिवस पर होगा सम्मान का महाकुंभ,ओबरा में तैयारियों को लेकर मंथन

सोनभद्र - ओबरा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आगामी 29 मई को आयोजित होने वाले भव्य पत्रकार सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को ओबरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रंगेश सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सम्मान समारोह की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्था, अतिथि आमंत्रण, मंच संचालन, स्वागत व्यवस्था तथा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है, ऐसे में पत्रकारों के सम्मान हेतु आयोजित यह समारोह क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। बैठक के दौरान पत्रकारों ने एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पत्रकारों के आत्मसम्मान, एकता और संघर्ष का प्रतीक बनेगा। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर पि.डी राय, मनमोहन शुक्ला, शिशिर शर्मा, कृपाशंकर पांडे, कन्हैया कुमार केसरी, महेश अग्रहरी, मुस्ताक अहमद, किरण गौड़, राजू चौधरी, अनिल जायसवाल, सौरव गोस्वामी, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रजीत सिंह, रामप्यारे सिंह, अभिषेक पांडे, राकेश अग्रहरी, राजू जायसवाल, कमाल अहमद, उत्तम सिंह एवं अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में अध्यक्ष रंगेश सिंह ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी पत्रकार सम्मान समारोह क्षेत्र के पत्रकारों की एकता, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का मजबूत संदेश देगा।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.