राष्ट्रपिता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ओबरा में धूमधाम से मनाई

सोनभद्र - ओबरा के स्थानीय गांधी मैदान में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर ओबरा तापीय परियोजना के गांधी मैदान में 02-10-2025 को एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रेरणा और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक इं0 आर0के0 अग्रवाल द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और सामाजिक सुधार के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अन्याय, अस्पृश्यता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया और उनके आदर्श आज भी समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गांधी जी मानते थे कि राष्ट्र निर्माण घृणा से नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और सेवा से होता है। यह उल्लेख किया गया कि गांधी जी की जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में विश्वभर में मनाई जाती है] जो उनके विचारों की सार्वभौमिकता को दर्शाती है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। शास्त्री जी का जीवन सादगी ईमानदारी, देशभक्ति और त्याग का प्रतीक था। साधारण परिवार में जन्म लेकर उन्होंने अनुशासन और निष्ठा के बल पर राष्ट्र के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। उनका प्रसिद्ध नारा "जय जवान] जय किसान" आज भी देशवासियों के मन में गूंजता है और किसानों व सैनिकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में विशेष महत्व देता है।
इस वर्ष गांधी जयंती को सरकार ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान को समर्पित किया है। इस अवसर पर ओबरा तापीय परियोजना में भी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सफाई अभियान] शून्य अपशिष्ट गतिविधियाँ, स्वच्छ पूजा स्थल और समारोह के उपरांत स्वच्छता ड्राइव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ओबरा तापीय परियोजना परिवार द्वारा इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ने सक्रिय भूमिका निभाकर स्वच्छता मिशन को सफल बनाया] जो अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर ओबरा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गांधी जी को समर्पित भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटक भी प्रस्तुत किए गए] जिनमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
समारोह में ओबरा परियोजना के मुख्य अभियन्ता (ब) इं0 सोमनाथ मिश्र, मुख्य अभियन्ता (स) इं0 एस0के0 सिंघल, मुख्य अभियन्ता (जानपद) इं0 दिवाकर स्वरूप, अधीक्षण अभियन्तागण इं0 ए0के0 राय, इं0 मणिशंकर, इं0 डी0के0 सिंह, इं0 चन्द्रमा प्रसाद, अधिशासी अभियन्तागण इं0 बिनोद पाण्डेय, इं0 सदानन्द यादव, इं0 रिज़वी एहसन, इं0 छतरपाल सिंह, सहायक अभियन्तागण श्री अखिलेश कुमार, श्री रविन्द्र कुमार, श्री सन्तोष पाल, अवर अभियन्ता श्री शेषनाथ यादव एवं परियोजना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी श्री अरूण कुमार सिंह तथा नगर के सम्भ्रान्त नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। ओबरा बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा गांधी जी के सर्वप्रिय भजन प्रस्तुत किया गया तथा समसामायिक कविता पाठ किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन का कार्य अनुराग मिश्र ने किया।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी
No Previous Comments found.