शहादत दिवस पर महिला सशक्तिकरण का ऐतिहासिक संगम

ओबरा/सोनभद्र :  जब रोज़ी-रोटी की तलाश में लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर होते हैं, तब किसी को एक दिन की रोटी देने से बेहतर है उसे ऐसा हुनर दिया जाए जो जीवन भर उसका सहारा बने। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

उन्नीस वर्षों के निरंतर संघर्ष और सेवा के बाद आनन्द पटेल दयालु  के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा अब तक 4300 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। इसी कड़ी में 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को काकोरी कांड के अमर शहीदों के शहादत दिवस के अवसर पर ओबरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले चार महान क्रांतिकारियों,पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’,अशफाक उल्ला खान,ठाकुर रोशन सिंह
राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

 महिला सशक्तिकरण का महाअभियान-

कार्यक्रम के विशेष अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 20 सिलाई मशीनें,200 कैंचियां निशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिससे महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

बताया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लेकर आयोजित अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

हमारा संकल्प
क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करना।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना।

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें और नारी सशक्तिकरण के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.