कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का चोपन में भव्य स्वागत

चोपन/सोनभद्र :  पटवध में आयोजित विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का चोपन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। चोपन बैरियर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना को भी सुदृढ़ करती हैं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा ने कहा कि मंत्री का चोपन आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, प्रदीप अग्रवाल, रामकुमार सोनी, विकास चौबे, मटर शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.