भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में सतीश भाटिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष

ओबरा/सोनभद्र :  ओबरा से पत्रकार जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उत्तर प्रदेश इकाई में व्यापक परिवर्तन करते हुए ओबरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सतीश भाटिया को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर  सतीश भाटिया ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।उनकी इस नियुक्ति से ओबरा सहित पूरे सोनभद्र जनपद के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के लिए इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.