मास्टर ब्लास्टर T20 कप 2026 / ट्रू ब्रदर्स का जलवा

सोनभद्र : आठवें मास्टर ब्लास्टर T20 कप 2026 के दूसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में ट्रू ब्रदर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों पर पूरी तरह दबदबा बनाया और लगातार दो मैच जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। दिन का पहला मुकाबला ट्रू ब्रदर्स बनाम टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धि के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टाउन क्रिकेट क्लब दूधी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 18 ओवर के इस मुकाबले में ट्रू ब्रदर्स की टीम अपने सभी विकेट खोकर 178 रन बनाने में सफल रही।

टीम की ओर से रोशन चौहान ने 24 गेंदों पर 44 रन (6 चौके, 2 छक्के) की आक्रामक पारी खेली, जबकि प्रमोद यादव ने 21 गेंदों में 34 रन (7 चौके) बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।

टाउन क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी में सागर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट तथा अज़ाज़ ने 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब दूधी की टीम ट्रू ब्रदर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और पूरी टीम महज 77 रन पर ढेर हो गई। इस तरह ट्रू ब्रदर्स ने यह मुकाबला 101 रन से अपने नाम किया। गेंदबाजी में रौसन चौहान ने घातक प्रदर्शन करते S7 खेली।
अल्फाबेट लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस पटेल ने 2.4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, शिवांग यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट तथा राज शुक्ला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके।
134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्फाबेट लखनऊ की टीम भी ट्रू ब्रदर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 84 रन पर सिमट गई। ट्रू ब्रदर्स के आनंद प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके।इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ट्रू ब्रदर्स के आनंद प्रकाश को दिया गयाI
मैचों में अंपायर की भूमिका सोनू राय, दीपक तिवारी एवं प्रवीण सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में अक्षय और आर्यन तिवारी ने जिम्मेदारी संभाली।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला हिंडालको इंडस्ट्रीज बनाम फाल्कन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.