मास्टर ब्लास्टर T20 कप – हिंडाल्को की बड़ी जीत
सोनभद्र : आठवें मास्टर ब्लास्टर T20 कप के दूसरे दिन का मुकाबला हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और फालकॉन क्रिकेटर क्लब के बीच खेला गया। मैच में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 239 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विनय ने मात्र 22 गेंदों में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं सचिन यादव ने 42 गेंदों में 50 रन बनाए और पारी को मजबूती दी। फालकॉन क्रिकेटर क्लब की ओर से गेंदबाजी में राघवेंद्र पाण्डेय ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट, जबकि ज्ञानेंद्र ने 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फालकॉन क्रिकेटर क्लब की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 121 रन पर सिमट गई। इस तरह हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने यह मुकाबला 118 रन से अपने नाम कर लिया। हिंडाल्को की गेंदबाजी में रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा जी. एन. सिंह, सचिन यादव और विपुल तिवारी ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के गेंदबाज रवि को दिया गया। यह पुरस्कार एसपी सिंह, दलबीर सिंह और रोशन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सोनू राय और प्रदीप शर्मा ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी अक्षय ने संभाली। मैच के दौरान दीपक कुमार, सूर्य प्रकाश चौरसिया, काजू खान, कलीम खान और अरविंद यादव मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का अगला मुकाबला अनपरा परियोजना बनाम ओबरा बोर्ड-11 के बीच खेला जाएगा।
रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.