ओबरा बॉयज फाइनल में, सिद्धांत बने हीरो

ओबरा : आठवें मास्टर ब्लास्टर T20 कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सोनभद्र प्रॉपर्टीज और ट्रू ब्रदर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में रोमांचक प्रदर्शन करते हुए ओबरा बॉयज ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच में सोनभद्र प्रॉपर्टीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर के इस मुकाबले में टीम ने 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए। सोनभद्र प्रॉपर्टीज की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 37 रन, जबकि आयुष ने 22 रनों का योगदान दिया।
ट्रू ब्रदर्स की गेंदबाजी काफ़ी असरदार रही, जिसमें रोशन चौहान ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, वहीं विनीत कुमार ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा बॉयज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14.3 ओवर में ही 121 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ओबरा बॉयज की ओर से सिद्धांत रघुवंशी ने शानदार 62 रन (39 गेंद) की मैच जिताऊ पारी खेली।
सोनभद्र प्रॉपर्टीज की ओर से अमित राज ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धांत रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैच में अंपायर की भूमिका प्रवीण कुमार सिंह और प्रदीप शर्मा ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सूर्यांश और अक्षय पटेल के कंधों पर रही। मुकाबले के दौरान अरविंद यादव, अंकुश तिवारी, धर्मेंद्र शाह और सलमान मुजफ्फर की मौजूदगी रही।

अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ट्रू ब्रदर्स और ओबरा बॉयज के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.