अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ओबरा में छापेमारी से हड़कंप

सोनभद्र : जनपद में अवैध गैस सिलेंडर के काले खेल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। ओबरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान एक दुकान से करीब 30 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर मनमाने दामों पर बेचा जा रहा था, जिससे कारोबारी मोटा मुनाफा कमा रहे थे। लंबे समय से इस अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

छापेमारी की खबर फैलते ही अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में खौफ साफ देखने को मिला।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.