डाला में गूंजा काव्य का स्वर, कुमार विश्वास का भव्य स्वागत

सोनभद्र - जनपद के डाला स्थित  होटल सत्यम शिवम सुंदरम में आज देश के प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता कुमार विश्वास का आगमन हुआ,जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए होटल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर होटल प्रबंधन के सत्यम मिश्रा एवं शिवम मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास को माँ मुंडेश्वरी जी की पावन तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने बड़े ही श्रद्धाभाव से स्वीकार किया। अपने संबोधन में  विश्वास ने क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। उनके विचारों ने श्रोताओं को प्रेरित किया और पूरे माहौल को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अवसर को खास बनाया। होटल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व का आगमन उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।


रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.