बुलेट की गरज पर ब्रेक—ओबरा पुलिस का सख्त एक्शन

ओबरा/सोनभद्र- ओबरा में तेज आवाज़ और नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही बुलेट मोटरसाइकिलों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।ओबरा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़कों पर चल रही बुलेट बाइकों की सघन जांच की गई। जैसे ही किसी बाइक से तेज और कर्कश आवाज सुनाई दी, पुलिस टीम ने तुरंत उसे रुकवाया और जांच शुरू की।

जांच में कई वाहन चालकों की बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए, जो न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को भी बढ़ावा देते हैं। पुलिस ने मौके पर ही ऐसे साइलेंसर हटवाए और वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी।
इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क पर अनुशासन और आम जनता की शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

“तेज आवाज़ वाली बुलेट अब नहीं चलेगी—ओबरा पुलिस का सख्त संदेश”

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.