अंबेडकर जयंती पर ओबरा में जागरूकता अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत का जोरदार प्रमोशन
सोनभद्र : तहसील ओबरा क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती महोत्सव के अवसर पर जागरूकता का भव्य आयोजन देखने को मिला। ओबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा विधिक साक्षरता और राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार का विशेष अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में महिला विंग की ओर से नगर पंचायत ओबरा अध्यक्ष श्रीमती चांदनी और पीएलवी निगार फ़रजाना ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रमोशन की कमान संभाली। वहीं पुरुष विंग की ओर से ओबरा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता इं. चंद्रमा प्रसाद, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार, एससी/एसटी शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रवीश कुमार, प्रो. सुभाष राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पीएलवी कमाल अहमद ने भी जागरूकता अभियान को मजबूती दी।
इस दौरान ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के परा विधिक स्वयंसेवकों ने लोगों को मौलिक अधिकारों—जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार और संवैधानिक उपचारों के अधिकार—के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला अधिकार और जन अधिकारों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षों और उनके द्वारा स्थापित न्याय, समानता और अधिकारों के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की ओर से ओबरा के अलावा दुद्धी, घोरावल और रॉबर्ट्सगंज तहसीलों में भी अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जन अधिकारों और राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चांदनी, मुख्य महाप्रबंधक इं. आर.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक सी.एस.के. सिंघल, समाजसेवी राधा देवी, अधीक्षण अभियंता इं. चंद्रमा प्रसाद, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार, रवीश कुमार, विशाल गुप्ता, निधि गौतम, सुनीता गौतम, पूनम मिश्रा, पूनम भारती, विकास चंचल, अमरनाथ उजाला, आनंद पटेल, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग और परा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.