“22 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी संघ का बिगुल, द्विपक्षीय वार्ता से समाधान की मांग”

ओबरा - उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग से जुड़ी विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अब आंदोलन की आहट तेज हो गई है। उ०प्र० बिजली कर्मचारी संघ ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करते हुए द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। संघ के मुख्य महामंत्री द्वारा जारी नोटिस संख्या 113 उ०प्र०वि०क०सं०/2026 दिनांक 24 फरवरी 2026 के अनुपालन में आज पदाधिकारियों ने ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के माध्यम से अध्यक्ष उ०प्र० पावर कारपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि कर्मचारियों की लंबित 22 सूत्रीय मांगों का जल्द समाधान नहीं होने से व्यापक असंतोष व्याप्त है। ऐसे में संघ ने मांग की है कि इन समस्याओं का अविलंब द्विपक्षीय वार्ता के जरिए निस्तारण कराया जाए, ताकि कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बन सके और कर्मचारियों में भरोसा कायम रहे। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो कर्मचारी संगठन आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होंगे।फिलहाल सभी की निगाहें ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कब तक करते हैं।


रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.