भौतिक विज्ञान क्विज में आलोक का जलवा, विभागीय प्रतियोगिता में मारी बाजी
ओबरा : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां आलोक कुमार प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस विभागीय परिषद प्रतियोगिता में बीएससी और एमएससी के करीब 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धा की भावना और विषय के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र आलोक कुमार प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर के अमित गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।तृतीय स्थान पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर के शुभम कुमार शर्मा और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के आकाश कुमार संयुक्त रूप से रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने विजेता छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।भौतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी प्रो. उपेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों की बौद्धिक क्षमता को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का माहौल उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि ओबरा महाविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी


No Previous Comments found.