“श्रमिकों के सम्मान में नई सौगात: ओबरा बीटीपीएस में ‘श्रमिक सुविधा केंद्र’ का लोकार्पण”

ओबरा/सोनभद्र :  अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ओबरा बीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के कल्याण को नई दिशा देते हुए एक सराहनीय पहल की गई। मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे “श्रमिक सुविधा केंद्र” का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल को श्रमिकों की सुविधा और कार्यस्थल की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह सुविधा केंद्र पुराने भवन के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के माध्यम से तैयार किया गया है, जो संसाधनों के बेहतर उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। केंद्र में श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, आरामदायक विश्राम कक्ष, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे कार्य के दौरान उन्हें अधिक सुविधा और सहजता मिल सके।

इस परियोजना का क्रियान्वयन प्रबंध निदेशक, उ0नि0लि0 श्री मयूर माहेश्वरी, आईएएस के मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में निगम द्वारा श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो न सिर्फ कार्यस्थल को बेहतर बनाते हैं बल्कि श्रमिकों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाते हैं।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में अधिशासी अभियंता इं. अंकुर सिंह एवं कार्यकारी अधिकारी अनुराग मिश्र की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक ने श्रमिकों के हित में ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया और सभी को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.