ओबरा में गूंजा लाल सलाम, मजदूर एकता का दिखा दम

ओबरा (सोनभद्र) : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ शाखा ओबरा कार्यालय पर श्रमिकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और एकता का जोरदार परिचय दीया। इस दौरान सभी साथियों ने शिकागो के शहीद मजदूरों को याद करते हुए “अमर रहें, अमर रहें” के नारों के साथ “लाल सलाम” का उद्घोष किया। कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने मजदूर एकता और संघर्ष की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। इस दौरान “जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम लड़ना सीखो” जैसे जोशीले नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सभा में सोनभद्र के जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार, शाखा अध्यक्ष अजीत साहू, बम-बम द्विवेदी, सीपी माली, लालता तिवारी, मन्नान खान, योगेंद्र दुबे, नन्दन, मनोज वर्मा, राम किशुन, अजय कुमार, रवींद्र, ईश्वरी, चंदा, बबली, बचिया देवी, शिवम सिंह, अंजार खान, अश्वनी, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रांतीय महामंत्री (उत्पादन निगम) प्रदीप कनौजिया ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। अंत में सभी ने “जय मेहनतकश, लाल सलाम” के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.