लखनऊ फतह की तैयारी: सोनभद्र के पत्रकारों का शक्ति प्रदर्शन तय

ओबरा/सोनभद्र -  सोनभद्र के ओबरा स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी दिनों में लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना और सोनभद्र की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित यह राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े पत्रकार को भी सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। सोनभद्र की टीम लखनऊ में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी और पत्रकारों की आवाज सरकार व प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाएगी।”बैठक में परिवहन, ठहरने और अनुशासित भागीदारी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोनभद्र की टीम एकजुट और व्यवस्थित तरीके से अधिवेशन में शामिल हो, ताकि संगठन की छवि और प्रभाव दोनों मजबूत हों।बताया गया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, विशिष्ट अतिथि और विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी, जहां पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार और चुनौतियों पर व्यापक मंथन होगा।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह अधिवेशन संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।इस मौके पर अमरदीप सिंह, अजीत सिंह, घनश्याम, कुम्धज चौधरी, विकास हलचल, अरविंद कुशवाहा, विजय साहनी, दिलीप दत्ता, कैलाश बिहारी समेत विभिन्न पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।


रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.