बाल प्रतिभाओं में ‘मौर्य चेतना’ जयंती से पहले ओबरा में रचनात्मक रंग
ओबरा (सोनभद्र) - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की आगामी जयंती (10 मई) के उपलक्ष्य में ओबरा स्थित कुशवाहा समाज भवन में बच्चों के बीच रचनात्मक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन और चित्रकला जैसी विधाओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान में 30, निबंध में 22 और चित्रकला में 27 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में सीखने और अपनी रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने का खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 10 मई को चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह के दिन घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भगवान सिंह कुशवाहा (विधायक, जगदीशपुर, बिहार एवं पूर्व मंत्री, बिहार सरकार) के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुशवाहा समाज ओबरा के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में ऐतिहासिक चेतना के साथ-साथ बौद्धिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर सचिव अनिल कुमार सिंह, उपसचिव रामदेव मौर्य, पुष्पा सिंह, योगिता सिंह, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्य, संगठन सचिव गौतम कुमार सिंह, सुषमा कुशवाहा, प्रचार सचिव राजेश कुमार सिंह, मनोरमा मौर्य, सुनील कुमार कुशवाहा, संगीता सिंह, प्रदीप सिंह और अमित कुमार कुशवाहा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी
No Previous Comments found.