भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, सोनांचल सेवा मंच ने शुरू किया प्याऊ
ओबरा/सोनभद्र - नगर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच द्वारा धोबिया नाला क्षेत्र में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. विकास दुबे ने फीता काटकर एवं उपस्थित लोगों को पानी पिलाकर किया।
इस अवसर पर मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने बताया कि सोनांचल सेवा मंच प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बताशे की व्यवस्था करता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी धोबिया नाला पर प्याऊ शुरू किया गया है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि नगर के जिन क्षेत्रों में लोगों को पानी की असुविधा होगी तथा जहां अधिक आवागमन रहेगा, वहां भी आगे प्याऊ लगाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच के व्यवस्थापक सुशील कुमार कुशवाहा, महासचिव शमशेर खान, उपाध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, पवन यादव, नरसिंह त्रिपाठी, डॉ. त्रिपुरारी शंकर पांडे, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भटनागर, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुशवाहा, मनोज कुमार वर्मा, पीएस वर्मा, विभाग घटक, गीता, सुधा एवं जगत सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी


No Previous Comments found.