भीषण गर्मी में राहत बना सत्तू शरबत, सोनांचल सेवा मंच ने शुरू किया सेवा अभियान
सोनभद्र - भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच द्वारा रविवार को सुभाष तिराहे स्थित हनुमान मंदिर के सामने राहगीरों के लिए सत्तू शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के साथ आम जनों को ठंडा एवं पौष्टिक सत्तू शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का कार्य किया। बताया गया कि यह विशेष शरबत सत्तू, जलजीरा, पुदीना, काला नमक और जीरे के मिश्रण से तैयार किया गया, जिसमें बर्फ मिलाकर इसे स्वादिष्ट एवं शीतल बनाया गया। भीषण गर्मी में इस शरबत को पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। संस्था के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने बताया कि सोनांचल सेवा मंच ने पूरे जून माह तक प्रत्येक रविवार को ऐसे स्थानों पर सत्तू शरबत वितरण करने का संकल्प लिया है, जहां आम जनों की आवाजाही अधिक रहती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक सुशील कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, सज्जाद अली, विभाष घटक, मनोज जायसवाल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भटनागर, कार्यवाहक अध्यक्ष सुषमा कुशवाहा, उपाध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव बिना पांडे, गीता एवं विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।स्थानीय लोगों ने संस्था के इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.