नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला गिरफ्तार

ओबरा/सोनभद्र - सोनभद्र  पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ओबरा थाना पुलिस और साइबर टीम ने महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वह आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने में करता था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार, ओबरा के गुरुद्वारा गली चोपन रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता था। आरोप है कि वह इस अवैध काम के जरिए आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टच-स्क्रीन स्मार्टफोन बरामद किया है। जांच में सामने आया कि इसी मोबाइल का इस्तेमाल कर अश्लील सामग्री इंटरनेट पर प्रसारित की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना और ओबरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ओबरा में मुकदमा संख्या 112/2026 दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 और 294 के साथ आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

4 महिलाएं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले में ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.