सेक्टर कमेटियों के गठन से संगठन को मिलेगी मजबूती : आनन्द पटेल दयालु
ओबरा (सोनभद्र) : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपना दल (एस) ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ओम चौराहे पर सेक्टर कमेटियों के गठन एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि पार्टी को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सेक्टर कमेटियों के गठन से संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं और अधिकारों को पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।
आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल का सपना था कि समाज के प्रत्येक वर्ग को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय और विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में ओबरा क्षेत्र में अपना दल (एस) मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश करेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान में जुट जाना चाहिए।
बैठक में प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम, जिला महासचिव एवं विधानसभा सह प्रभारी शिवदत्त दुबे, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष शिब्बु शेख, जिला सचिव संतोष कनौजिया तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामलाल प्रजापति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जोन अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ ने किया। इस दौरान शरीफ खान, शुखम्भर राव, लाल बहादुर खरवार, सुखदेव, लल्लन कोल, साहिल खान, विशेष सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी
No Previous Comments found.