ओबरा तापीय परियोजना में मुख्य अभियंता (स्तर-1) का स्वागत, कर्मचारी संघ ने दी शुभकामनाएं

सोनभद्र : ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में मुख्य अभियंता (स्तर-1) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्य अभियंता के रूप में उनका कार्यभार ग्रहण करना परियोजना एवं समस्त कर्मचारियों के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि उनके व्यापक अनुभव, तकनीकी दक्षता एवं कुशल नेतृत्व से परियोजना की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि होगी तथा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को और अधिक मजबूती के साथ प्राप्त करेगी तथा प्रदेश को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने मुख्य अभियंता महोदय के सफल, उज्ज्वल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, संगठन मंत्री विनोद यादव, प्रचार सचिव शिवम सिंह, सौम्या चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.