समाज सेवा की नई मिसाल बना श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी भंडारा, हर शनिवार जरूरतमंदों को मिल रहा सहारा

ओबरा/सोनभद्र : ओबरा में सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का कार्य कर रही श्री राम सेवा समिति का साप्ताहिक खिचड़ी भंडारा क्षेत्र में सेवा और मानवता की मिसाल बनता जा रहा है। समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जाने वाले इस भंडारे से जरूरतमंद, राहगीर और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के इस निस्वार्थ प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

समिति की शुरुआत 23 अगस्त 2025 को शनि अमावस्या के पावन अवसर पर हुई थी। पत्रकार अजीत सिंह और उनके सहयोगियों ने समाज के वंचित वर्ग की सेवा के उद्देश्य से इस अभियान का शुभारंभ किया था। समय के साथ यह छोटा प्रयास एक जनसेवा अभियान का रूप ले चुका है और बिना किसी रुकावट के लगातार संचालित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्री राम सेवा समिति ने समाज में सेवा भावना को जागृत करने का काम किया है। समिति के कार्यों से प्रेरित होकर अन्य लोग और सामाजिक संगठन भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों ने संस्था के इस प्रयास को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समिति के प्रमुख संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, बाबूराम सिंह, संकट मोचन झा, सरिता सिंह, सर्वेश दुबे, रीना राय, अविनाश श्रीवास्तव, विजय शंकर, दिलीप दत्ता, करण जोगले, रणजीत तिवारी और राम आसरे विद सहित अन्य सदस्य इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अनिल गुप्ता, विनय चौबे समेत कई सहयोगी भी नियमित रूप से योगदान दे रहे हैं। समिति का मानना है कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए शुरुआत स्वयं से करनी होती है। इसी सोच के साथ संस्था के सदस्य भूखे को भोजन और जरूरतमंद को सहारा देने के संकल्प के साथ निरंतर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। समिति ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और सेवा भावना के बल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.