ओबरा में सीआईएसएफ की सुरक्षा परख, नए फायर स्टेशन का लोकार्पण

सोनभद्र - ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक आकलन करने पहुंचे उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पूर्वी क्षेत्र-2 प्रयागराज मनीष सिंह ने दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान परियोजना की सुरक्षा तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, समन्वय और आधुनिक सुरक्षा उपायों को अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सीआईएसएफ आवासीय परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जवानों के बैरक, मेस और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने जवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बल सदस्यों से हर परिस्थिति में सतर्क और जिम्मेदार रहने का आह्वान किया। इस दौरान ओबरा ‘सी’ तापीय विद्युत परियोजना स्थित सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा के नवनिर्मित फायर स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट ओबरा के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह, परियोजना के महाप्रबंधक अजय कुमार राय सहित कई अधिकारी और बल सदस्य मौजूद रहे। डीआईजी के इस दौरे को ओबरा तापीय परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.