चोपन में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया, संघर्षों को किया याद

सोनभद्र  :  चोपन नगर के सिंदूरिया रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (पिछड़ा प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निषाद के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में समाज के वंचित, दलित एवं पीड़ित वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया। उन्होंने संघर्षों का सामना करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाई और महिलाओं के साहस एवं आत्मसम्मान की मिसाल पेश की। वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।शहादत दिवस कार्यक्रम में अजीत निषाद, विनोद निषाद, सकलदीप, अजीत कुमार, नेहा, ममता, सकीना, राधा, सूर्यजीत निषाद, शैलेन्द्र पटेल, धीरज विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।


रिपोर्टर :  कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.