ओबरा तापीय परियोजना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

ओबरा/सोनभद्र :  राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी यात्रा में शामिल हुए। पूरे परियोजना परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ VIP गेस्ट हाउस से हुआ। यहां से यात्रा क्लब नंबर-1 होते हुए पुनः VIP गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इंजी. दूधनाथ ने किया। यात्रा में इंजी. एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक-CTPS, इंजी. निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-प्रशासन, इंजी. अजय कुमार राय, महाप्रबंधक-सिविल, इंजी. एम.एम. चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-B तथा CISF कमांडेंट एस.के. सिंह सहित निगम और CISF के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
हाथों में लहराते तिरंगे के साथ अधिकारी और कर्मचारी पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में आगे बढ़े। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है” जैसे नारों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
मुख्य महाप्रबंधक इंजी. दूधनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल आन-बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यात्रा का समापन देश के प्रति गौरव, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हुआ।

रिपोर्टर :  कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.