मुख्यमंत्री से मिले सोनभद्र के डीएम-एसपी, जिले के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

सोनभद्र -  जनपद सोनभद्र में विकास कार्यों को गति देने और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। भेंट के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग तथा सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन माध्यमों से जनपद में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों तथा प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी। इसके साथ ही भविष्य में जनपद के विकास को और गति देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों के संबंध में भी जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री जी के साथ हुई भेंट के दौरान विकास कार्यों के साथ-साथ जनपद में प्रभावी प्रशासन, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी से जनपद में प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान सोनभद्र के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहितकारी कार्यों को और अधिक गति देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्यमंत्री से हुई इस महत्वपूर्ण भेंट को जनपद में आगामी विकास योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.