स्वतंत्रता दिवस पर ओबरा थर्मल पावर स्टेशन में भव्य समारोह, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ओबरा - सोनभद्र देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओबरा थर्मल पावर स्टेशन की ओर से गांधी मैदान में भव्य एवं गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक इं. दूध नाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की गूंज से पूरा गांधी मैदान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।समारोह में ओबरा सी के महाप्रबंधक इं. एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक-प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-सिविल इं. अजय कुमार राय, महाप्रबंधक-बीटीपीएस इं. एम.एम. चतुर्वेदी, सीआईएसएफ कमांडेंट श्री एस.के. सिंह, अधीक्षण अभियंता-सिविल इं. सुरेश मिश्रा, इं. रमाकांत, इं. अब्दुल निशात, इं. राजेश्वर प्रसाद, उप महाप्रबंधक (लेखा) श्री अखिलेश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सीआईएसएफ जवान, डीपीएसआई के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, छात्र-छात्राएं, प्रेस-मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक इं. दूध नाथ ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों का आत्ममंथन करने का भी दिन है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यक्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। ऊर्जा के क्षेत्र में ओबरा की अहम भूमिका मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा में ऊर्जा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बिजली आज केवल सुविधा नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास, रोजगार, शिक्षा और आधुनिक जीवन की आधारभूत जरूरत बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि ओबरा थर्मल पावर स्टेशन उत्तर प्रदेश की ऊर्जा यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने लंबे समय से प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ओबरा की इकाइयों के प्रदर्शन पर जताया संतोष
अपने संबोधन में इं. दूध नाथ ने ओबरा बी की पुरानी 200 मेगावाट इकाइयों के योगदान और ऑयल खपत में कमी के चलते हुई उल्लेखनीय वित्तीय बचत का उल्लेख किया। वहीं ओबरा सी की 2×660 मेगावाट इकाइयों के बेहतर प्रदर्शन पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि पहली तिमाही में ओबरा सी की इकाइयों का पीएलएफ निर्धारित लक्ष्य से अधिक रहा, जो परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत एवं बेहतर संचालन का परिणाम है। विस्थापित परिवारों के योगदान को किया याद।मुख्य महाप्रबंधक ने ओबरा सी परियोजना के निर्माण के दौरान विस्थापित एवं पुनर्वासित परिवारों तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग और त्याग को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ओबरा सी की विकास यात्रा में स्थानीय लोगों के सहयोग, धैर्य और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता उन्होंने कहा कि ओबरा की उपलब्धियां किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। ऑपरेशन, मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, प्रशासन, मेडिकल और सुरक्षा सहित प्रत्येक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने की अपील की गई। ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर।मुख्य महाप्रबंधक ने ऊर्जा संरक्षण को वर्तमान समय की बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जितना जरूरी बिजली का उत्पादन है, उतना ही जरूरी उसका अनावश्यक उपयोग रोकना भी है। उन्होंने ओबरा में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। ओबरा डी की नई इकाइयों से बढ़ेंगी ऊर्जा संभावनाएं
भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने ओबरा डी में 2×800 मेगावाट की नई इकाइयों की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रही प्रक्रियाओं को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और औद्योगिक विकास को देखते हुए नई परियोजनाएं आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने सभी से “देश पहले, कर्तव्य पहले, सुरक्षा पहले” की भावना के साथ कार्य करने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे आकर्षक पहलू विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजन में सहयोग देने वालों का जताया आभार।समारोह को सफल बनाने में इं. सदानंद यादव, अधिशासी अभियंता, एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल और गरिमामय बनाने में सहयोग देने वाले ओबरा थर्मल पावर स्टेशन के सभीअधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यालय परिवारों,सीआईएसएफ जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.