सोनभद्र में ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर होगा आयोजन, आध्यात्मिक संदेश और राजयोग अनुभूति के साथ मीडिया कर्मियों का सम्मान

सोनभद्र। अपनी लेखनी, चिंतन और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज, जनता और लोकतंत्र की आवाज को मजबूती देने वाले मीडिया कर्मियों के सम्मान में ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को सम्मानित करने के साथ उन्हें आध्यात्मिक संदेश और राजयोग अनुभूति से भी जोड़ा जाएगा। रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन ने बताया कि पिताश्री ब्रह्मबाबा एवं निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की सूक्ष्म प्रेरणा से यह विशेष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी अपनी लेखनी और चिंतन के जरिए समाज को जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी आत्मिक सेवा और सम्मान के उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक संदेश, राजयोग अनुभूति तथा मीडिया बंधुओं का सम्मान मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही उपस्थित मीडिया कर्मियों के लिए सात्विक भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। बीके सुमन ने सभी मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर ईश्वरीय स्नेह मिलन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.