डीबीए सोनभद्र में संगठन को मिली नई जिम्मेदारी, प्रदीप मौर्य बने सर्वसम्मति से प्रवक्ता।
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के सुचारु संचालन और अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आम सभा ने सर्वसम्मति से पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को संगठन का प्रवक्ता चुना। वहीं संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।
बैठक की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। आम सभा में अधिवक्ताओं एवं संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। आम सभा द्वारा संगठन के सुचारु संचालन और अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं बार एसोसिएशन की गतिविधियों, निर्णयों एवं नीतियों को अधिवक्ताओं और आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने आम सभा के निर्णयों का स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने संगठन की एकजुटता, गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान का मजबूत मंच है। आम सभा द्वारा लिए गए निर्णय संगठन को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में हीरालाल पटेल, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव, चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली, अभिषेक मौर्य, अनुराग पाण्डेय, राकेश सिंह, विनीता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी
No Previous Comments found.