प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, चोपन में रक्तदान शिविर

चोपन/सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी एवं चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया।
ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और मरीजों को फल वितरण जैसे जनसेवा के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है और समाज में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, डॉ. सत्येंद्र आर्य, मीनू चौबे, मनमोहन यादव, प्रदीप गिरी, पम्मी केशरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.