शिव प्रताप सिंह हत्याकांड पर जनाक्रोश
रेनुकूट/सोनभद्र - के रेणुकूट से बड़ी खबर है। मजदूर नेता स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर जनाक्रोश सामने आने वाला है। स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह की स्मृति में रेणुकूट में विशाल श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। मजदूर संगठनों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हत्या की घटना को लंबा समय बीतने के बावजूद दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। इसी को लेकर हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाली तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। आयोजकों ने ऐलान किया है कि कैंडल मार्च के बाद होने वाली जनसभा में आगे की आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही 30 सितंबर को बड़े जनप्रदर्शन का भी आह्वान किया गया है।
रेणुकूट में मजदूर नेता स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह की स्मृति में जनाक्रोश की तैयारी है।
मजदूर संगठनों और स्थानीय नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि सभा के साथ विशाल कैंडल मार्च निकाले जाने की घोषणा की गई है। आयोजकों के मुताबिक इस मार्च में मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।
प्रदर्शन के जरिए स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी। आयोजकों का कहना है कि स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह मजदूरों, गरीबों और वंचितों की आवाज के तौर पर सक्रिय रहे। मजदूरों के अधिकारों और शोषण के खिलाफ उनके संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। कैंडल मार्च के दौरान “पूछ रहा है भारत, कब मिलेगा इंसाफ” जैसे नारों के जरिए न्याय की मांग उठाई जाएगी।
आयोजकों के मुताबिक कैंडल मार्च के समापन पर होने वाली जनसभा में आगामी 30 सितंबर को प्रस्तावित बड़े जनप्रदर्शन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा। हालांकि, आयोजकों द्वारा लगाए गए आरोपों और मांगों पर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
रिपोर्टर -कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.