डीएम चर्चित गौड़ ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर किया निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी जांच

सोनभद्र :  शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील ओबरा स्थित कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी के कार्यालय में तैनात सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामला एक व्यक्ति से पैसा लिए जाने के कथित वीडियो के सामने आने से जुड़ा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।
निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित रहने पर रोक लगाई गई है।

प्रकरण की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी गई है। जांच अधिकारी नियमानुसार पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व एवं अभिलेख विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।


रिपोर्टर :  कुम्धज  चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.