ओबरा में वनिता मंडल का डांडिया उत्सव, महिलाओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
ओबरा/सोनभद्र : वनिता मंडल, ओबरा की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 की शाम ऑफिसर्स क्लब नंबर-1 में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। ढोल और लोकधुनों की थाप पर देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा यादव तथा ओबरा 'सी' के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी श्रीमती रितु सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्रीमती सुभद्रा यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन परियोजना परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए वनिता मंडल की सभी सदस्याओं को बधाई दी।
आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती अनुप्रिया मिश्रा, श्रीमती आशा जायसवाल, श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव और श्रीमती प्रियंका गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.